एमपी : चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। चोर एक डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी करने घुसा। पूरे घर को खंगाल डाला। चोरी करने लायक कुछ भी नहीं मिला। चोरों ने एक लेटर लिखा- उसमें लिखा जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर। लेटर को वहीं घर में मेज पर रख कर चला गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कलेक्टर करीब 15 दिन बाद अपने घर लौटे। देखा घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है, कुछ नगदी और चांदी के जेवरात थे, जो गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। चोरी की यह अनोखी वारदात मध्यप्रदेश के देवास जिले के सिविल लाइंस इलाके की है।
