कलयुगी बेटों ने तीन करोड़ो की संपत्ति हड़पने के लिए अपनी मां का जीना किया मुहाल, मारपीट कर घर से बाहर निकाला,पीड़ित वृद्ध माँ ने एसएसपी से लगाई गुहार

मेरठ। मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटों ने करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए अपनी मां का जीना मुहाल कर दिया है। माँ ने आरोप लगया कि आज एक बेटे ने अपने कमरे में आग लगा दी। इसका इल्जाम बेटे ने अपनी मां पर मढ़ते हुए मां को जमकर पीटा। लहूलुहान महिला बदहवास हालत में एसएसपी ऑफिस पहुंचकर फूट- फूट कर रोई और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
महिला ने पुलिस अधिकारीयों को बताया कि उसका शौहर उसके नाम तीन करोड़ की जायदाद कर गए हैं। महिला का कहना है कि उसके पांच बेटे हैं, जिनमें से एक मंदबुद्धि है। महिला का आरोप है कि अन्य चार बेटे उसकी संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। जिसके चलते पिछले चार सालों से बेटों और बहुओं ने महिला का जीना मुश्किल कर रखा है। बेटे और बहुएँ आए दिन झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देते हैं।
इसी के साथ महिला के साथ मारपीट करते हुए उस पर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव भी बनाते हैं। जिसकी वजह से पीड़िता बुजुर्ग महिला सदमे में व परेशान है। वहीं सीओ ने इस मामले में थाना पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *