कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द की 142वीं जयन्ती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने उनकी अमर कहानी ईदगाह का सफल मंचन किया

वाराणसी। कहानी मुख्य रूप से गरीब अमीना और बच्चे हामिद के इर्द गिर्द घूमती है जो ईदगाह के मेले से से बाल सुलभ खिलौने लेकर बूढ़ी अमीना के लिए रोटियां सेंकने के लिए चिमटा ले आता है।

पात्रों में श्रेया यादव ने हामिद तथा अंशिका सिंह ने अमीना के रूप में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। बाजार का दृश्य संयोजन प्रभावशाली था जिसमें नूरे, महमूद, मोहिसिन की भूमिका में आयुष यादव, आयुष पटेल और अंकित पाण्डेय नें अच्छा अभिनय किया। खिलौने वाला की भूमिका कार्तिक प्रजापति, चिमटेवाला की के भूमिका पूजा यादव तथा मिठाई वाले की भूमिका गरिमा पाल ने निभाया। अन्य बच्चों की भूमिका में अंकित यादव एवं शिवा चौहान का अभिनय प्रशंसनीय रहा।

ईदगाह कहानी का नाट्य रूपान्तर वरिष्ठ रंगकर्मी सलीम राजा नें किया था। नाटक का निर्देशन मनोज विश्वकर्मा ने किया lकार्यक्रम का संचालन हिना कौसर व सुरक्षा फाउण्डेशन के सचिव किशन सेठ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एच. आर. डी. संस्थान के प्रबन्धक अजय यादव नें किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *