- वाराणसी| एस0टी0एफ0, उ0प्र0 व मीरा भाइंदर वसई विरार महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना काशिमिरा पर 9 मई को पंजीकृत मु0अ0सं0 305/22 धारा 420/34 आई0पी0सी0 में वांछित ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर ए0टी0एम0 सेण्टर से रूपये निकालने वाला अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी अफताब को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त संदहा चौराहा से हरहुआ वाले रिंग रोड पर गिरफ्तार हुआ | थाणे (महाराष्ट्र) में वादी हरिदास राजाराम बान्ते द्वारा ए0टी0एम0 बदलकर पैसा निकालने के संबंध में 9 मई को थाना काशिमिरा पर मु0अ0सं0 305/22 धारा 420/34 आई0पी0सी0 पंजीकृत कराया था। उक्त मुकदमें की विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त आफताब पुत्र एकलाख खान के जनपद वाराणसी में छिपे होने की सूचना प्राप्त होने पर मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस द्वारा अभिसूचना को साझा करते हुए एस0टी0एफ0 उ0प्र0 से आवश्यक सहयोग मांगा गया था, जिसपर एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, वाराणसी को अभिसूचना संकलन कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम व मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
- अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि आज उक्त मुकदमें का अभियुक्त आफताब जनपद वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत संदहा चौराहा से हरहुआ जाने वाले रिंग रोड के पास खड़ा है, जिसपर एस0टी0एफ0 की टीम व मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त प्रयास से उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी। अभिसूचना संकलन, पुलिस विवेचना एवं पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उपरोक्त अपने साथ विभिन्न बैंकों के ए0टी0एम0 कॉर्ड एक अलग पर्स में रखता था। यह ए0टी0एम0 सेण्टर में पहले से मौजूद व्यक्ति का ए0टी0एम0 कार्ड देखकर अपने पास रखे हुए पर्स से उसी बैंक व उसी रंग का ए0टी0एम0 कार्ड निकालकर मौका देखकर बदल देता था व चालाकी से पिन कोड भी ज्ञात कर लेता था। उसके उपरान्त उस ए0टी0एम0 सेण्टर से निकलकर चला जाता था और दूसरे ए0टी0एम0 सेण्टर से उस व्यक्ति के खाते से रूपया निकाल लेता था। अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह प्राइवेट वाहन किराये पर लेकर विभिन्न स्थानों पर घूमता रहता था और मौका देखकर घटना कारित करता था। इस कार्य को वह 2013 से कर रहा है। अभियुक्त के पास से कुल 46 ए0टी0एम0 कार्ड बरामद हुए हैं, जिसमें एस0बी0आई0 बैंक व बैंक ऑफ बडौदा के 07-07 कार्ड, एच0डी0एफ0सी0 व आई0सी0आई0सी0 बैंक के 04-04 कार्ड, आई0डी0बी0आई0 बैंक के 05 कार्ड, एक्सिस बैंक व बैंक ऑफ इण्डिया के 03-03 कार्ड, इण्डियन बैंक के 04 कार्ड, केनरा बैंक के 03 कार्ड, कोटक बैंक के 02 कार्ड, यूको बैंक के 02 कार्ड, सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के 02 कार्ड थे। यह विगत काफी दिनों से वाराणसी में आकर छुप कर रह रहा था, कि आज गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदशुदा ए0टी0एम0 कार्डो का मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह वर्ष 2013 में साहेर इंटरनेशल एयरपोर्ट पर विदेश से आये पर्यटकों से फर्जी तरीके से डॉलर बदलने का काम करता था और उनके पैसों का हेरा फेरी करता था। उसी दौरान गाडी चोरी कर, एक पर्यटक से रूपये (डॉलर) लूट लिये, जिसके सम्बन्ध में थाना साहेर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। वर्ष 2017 में थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के गांव बासुपुर पौडिया के ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद यादव, जो सदर विधायक मुन्ना यादव के बहनोई थे, के लडके को पिस्टल से गोली मार दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ पर मु0अ0सं0 207/17 धारा 307 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था, जिसमें यह जेल भी गया था।
![]()
