झारखंड। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो चांदी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से जब्त चांदी की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को ये सफलता वाहन चेकिंग के दौरान मिली है। बताया जा रहा है कि तस्कर बड़ी मात्रा में चांदी लेकर ओडिशा से रांची जा रहे थे। तभी बांसजोर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जिले में पहली बार अंतरराज्यीय गिरोह के दो जेवर तस्कर पकड़े गए हैं। ये तस्कर बड़ी संख्या में अपने वाहन में जेवर छुपाकर ले जा रहे थे। एसपी ने बताया कि ये तस्कर पड़ोसी राज्य ओडिशा से जेवर ला रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान यह तस्कर पकड़े गए। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है।
चोर चोरी के बाद ओडिशा होते हुए झारखंड में प्रवेश करने पर बांसजोर पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस के अनुसार 4 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 25 लाख के चांदी के गहने बरामद किए गए थे। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा झारखण्ड पुलिस पर 55 लाख के गहने गायब कर देने के आरोप के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा जांच शुरू करते हुए चौकी प्रभारी आशीष कुमार सहित 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
अब मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कल बांसजोर में लुड़गी नदी से 18 लाख के गहने बरामद किए गए। इसके बाद आज आरोपी निलंबित चौकी प्रभारी ने अपने हाथ के नस को काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपने सुसाइड नोट में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने सहकर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा है