बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री प्रकाश जायसवाल जी ने कहा कि आज ही के दिन बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान बुद्ध ने देश और दुनिया को मानवता अहिंसा व सेवा का संदेश दिया भगवान बुद्ध का प्रेम एवं करुणा का संदेश और उनके द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षाएं वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक है मानवतावादी एवं विज्ञान वादी बौद्ध धम्म दर्शन के भगवान बुद्ध दुनिया के सबसे महान महापुरुष हैं।
वाराणसी में सारनाथ प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल है भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के पश्चात सर्वप्रथम उपदेश सारनाथ में ही दिया था जिसे धर्म चक्र प्रवर्तन का नाम दिया जाता है आज हम बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के समस्त साथियों की तरफ से यही कहना चाहेंगे की भगवान बुद्ध के मार्गदर्शन पर सभी जनमानस को चलकर एक सात्विक व निर्भयता भरा जीवन जीना चाहिए।
आज हम सभी बुद्धिस्ट टूरिज्म से जुड़े लोगों को भगवान बुद्ध की वजह से व्यवसाय मिलता रहा है। हमारे यूपी और केंद्र सरकार को बुद्धिस्ट मोन्यूमेंट की तरफ अपने ध्यान को आकर्षित करके उसकी सुविधाएं को बढ़ाना चाहिए ताकि भगवान बुद्ध के वजह से टूरिस्ट व्यवसाय करने वाले लोगों को प्रगतिशील व्यावसायिक रास्ते खुल सके और टूरिज्म के क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे लोगों का विकास हो सके।
![]()
