अवैध कब्जेदारों से खाली कराया गया पार्क, ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण

वाराणसी| नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी (राजस्व) अमित शुक्ला एवं जोनल अधिकारी, दशाश्वमेध, प्रमिता सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर पार्क को खाली कराया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह को जानकारी प्राप्त हुई कि महमूरगंज स्थित पुलिस चौकी के पास अन्नपूर्णा नगर कालोनी के पार्क में कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा करते हुये टीन शेड इत्यादि का निर्माण कर पशुओं को पालते हैं, जिसके कारण क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी रहती है, एवं लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी अधिकारी (राजस्व) अमित शुक्ला एवं क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, दशाश्वमेध, प्रमिता सिंह को तत्काल जाॅच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

जाॅच में शिकायत सही पायी गयी, जिसके क्रम में दोनो अधिकारियों द्वारा नगर निगम प्रर्वतन दल के पूर्व सैनिकों एवं नगर निगम अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुॅच कर भूूंसा, चारा और पशुओं को रखने हेतु किये गये अवैध टीनशेड के निर्माण को ध्वस्त कराकर पार्क को खाली करा दिया गया। साथ ही चार गाय एवं दो बछिया को पशु दस्ता द्वारा पकड़कर काॅजी हाउस में भिजवा दिया गया। नगर निगम, वाराणसी द्वारा पार्क की पैमाइश करायी गयी, तथा पशुपालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी कि यदि उनके द्वारा भविष्य में दुबारा पार्क में अवैध रूप से कब्जा कर पशुओं को रखा जायेगा तो उनके विरूद्ध भूमाफिया के अन्तर्गत केस दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
नगर आयुक्त प्रणय सिंह द्वारा चेतावनी दी गयी है कि किसी के द्वारा नगर निगम की भूमि या पार्को को अवैध रूप से कब्जा किया गया है तो तत्काल खाली कर दें, अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध भूमाफिया के अन्तर्गत केस दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही की जायेगी एवं जुर्माना भी वसूला जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *