स्टेजिंग का कार्य सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जा रहा है
दिन में जहाँ ट्रैफिक का आवागमन नहीं होता है वहाँ डायवर्जन कर कार्य किया जाता है
वाराणसी। जी०टी० रोड बौलिया-लहरतारा से फुलवरिया जे०पी० मेहता इण्टर कालेज से वाया सेन्ट्रल जेल मार्ग वाया शिवपुर चुंगी मार्ग पर 4 लेन के निर्माण में रेल सम्पार सं०-4 स्पेशल पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य प्रगति में है।
उक्त जानकारी देते हुए सेतु निगम के उप परियोजना प्रबन्धक एस०के० निरंजन ने बताया कि लहरतारा चौराहे पर स्पान सं० पी०30ए-पी0 31ए के मध्य स्लैब का कार्य हेतु रात्रि में जब यातायात कम हो जाता है, तब कैण्ट स्टेशन से मोहनसराय की तरफ के आवागमन को स्पान सं० पी० 31ए एवं पी0 32ए के मध्य स्टेजिंग का कार्य सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जा रहा है तथा दिन में जहाँ ट्रैफिक का आवागमन नहीं होता है वहाँ डायवर्जन कर कार्य किया जाता है एवं सेतु के कार्य किया जा रहा है। सेतु के दोनो ओर 4.50-4.50 मी0 रास्ता यातायात आवागमन हेतु दिया गया है। कार्यस्थल पर 4 ट्रैफिक वालिन्टियर्स 24 घण्टे तैनात रहते है। यातायात पुलिस द्वारा अवगत कराया गया है कि लहरतारा चौराहे पर यातायात अत्यधिक होने के कारण यातायात को पूर्णतः बन्द करना सम्भव नहीं हो पा रहा है।
![]()
