सूदखोरों के आतंक से भयभीत पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस कमिश्नर से लगाई जान माल बचाने की गुहार, 10 लाख रुपए देकर वसूले 54 लाख, मुकदमा दर्ज

वाराणसी : सिगरा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर महमूरगंज निवासी अमित मौर्या द्वारा एडिशनल सीपी संतोष कुमार को पत्रक देकर सूदखोरों से बचाने की मांग की है. अमित मौर्या का कहना है कि कोरोना काल में पिता की तबियत खराब होने के कारण वो रोहनिया गंगापुर निवासी जयदीप सिंह और उनके मित्र प्रमोद कुमार सिंह से तीन बार में 10 लाख रुपए उधार दिया गया था. जिसका ₹100 के ब्लैंक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा कर रख लिया गया. जिसके कारण 10 लाख रुपए कई किश्तों में वापस कर दिया गया और अपना हस्ताक्षरित स्टांप पेपर वापस की मांगा गया तो जयदीप सिंह, प्रदीप सिंह कहने लगे कि हम लोग बाबा फाइनेंस के नाम से रुपए दिया गया है. इसके बाद कई किस्तों में अमित मौर्या द्वारा 53 लाख रुपए से अधिक जयदीप सिंह एवं प्रदीप सिंह को दिया गया. हस्ताक्षरित स्टांप पेपर मांगने पर जयदीप सिंह बताया गया कि ₹7 लाख और बकाया है. जब वापस होगा तो तुम्हारा स्टांप पेपर मिलेगा. इसी तरह करते हुए कुल 54 लाख रु ले लिए और अभी भी 50 लाख के ऊपर बकाया बताया जा रहा है. जिससे भयभीत होकर अमित मौर्य ने एडिशनल सीपी से गुहार लगाई. सिगरा थाना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई

वाराणसी तुलसीपुर निवासी अमित मौर्या का रोहनिया स्थित पेट्रोल पंप भैरोंनाथ राजातालाब में है. पेट्रोल पंप पर आने वाले जयदीप सिंह का था जिससे अमित मौर्या का संबंध बन गया कोरोना काल में अमित मौर्य के पिता की तबीयत खराब होने पर गंजारी गंगापुर निवासी जयदीप सिंह व उनके साले प्रदीप सिंह एवं गंगापुर निवासी प्रमोद कुमार से अमित मौर्या ने 10 लाख रुपए लिए थे. जिसके बदले में 54 लाख रुपए ले लिए गए. इसके बावजूद भी 50 लाख रुपए बकाया बताया जा रहा है. अमित मौर्या ने आगे बताया कि सुतखोरों ने दूसरी तरफ बकाया पैसे को लेकर पेट्रोल पंप के में जबरदस्ती 40% हिस्सेदारी भी ले रहे हैं. साथ ही पेट्रोल पंप पर संचालन करने नहीं दे रहे है. जिससे मेरा परिवार को धमकी दे रहे है की 30 जुलाई तक पूरे पैसा वापस करने के लिए बोले है नही मिलने पर पेट्रोल पंप बंद करवाने की धमकी दे रहे है.

7 लाख में 10 बिस्सा जमीन सट्टा

अमित मौर्या ने बताया की जयदीप सिंह, प्रदीप सिंह ने ₹ 7 लाख में 10 बिस्वा जमीन मेरी माता से जबरदस्ती सट्टा करा लिया गया. अमित मौर्या ने आगे बताया की आज हम लोग अपर पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा की मांग करते हुए एप्लीकेशन दिया है, साथ ही कार्रवाई करने की मांग की गई है. जिसके बाद उन्होंने सिगरा थाना में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए भेज दिया है. सिगरा थाना में पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को खोजबीन में जुट गई है. सिगरा धनंजय पांडे ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश से मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है. इस पूरे मुकदमे की पैरवी दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र परमार ने किया है|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *