वाराणसी| सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान चौधरी ने गरीब ठेले पटरी मिठाइयों को अस्सी घाट से उजाड़ने का आरोप लगाकर किया धरना प्रदर्शन इस दौरान सलमान चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उप नगर आयुक्त द्वारा हम लोगों की बात हुई है जिसमें उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अस्सी घाट पर ठेला पटरी व्यवसायियों को हटाने का निर्देश मिला जिसके कारण ये कार्रवाई की गई है। इस मुद्दे को लेकर सलमान चौधरी ने आगे बताया कि हम लोग पत्र के माध्यम से हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट से इस चीज की जानकारी हासिल करेंगे अगर यह चीज की गलत पाई जाती है तो खुद कोर्ट इन से पूछताछ करेगी वही आगे सलमान चौधरी ने बताया कि हम गरीबों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर लड़ते रहेंगे हमें 15 दिन का आश्वासन मिला है इसके बाद इनके साथ कोई सही कार्य नहीं किया जाएगा तो हम लोग आगे का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
![]()
