वाराणसी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एनपी सिंह ने नगर निगम द्वारा 90 वार्डो की डोर टू डोर हेतु कार्यदायी संस्था वाराणसी वेस्ट साल्युशन प्रा० लि० को अनुबन्धित करते हुए सारनाथ रंगोली गार्डेन सम्बन्धित फर्म को आवंटित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धित संस्था को सारनाथ में डोर टू डोर से पड़े कूड़े के निस्तारण व
साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया हैं। सारनाथ के चौखंडी स्तूप स्थित वाहन पार्किंग के पास कूड़ा ग्राउंड को अन्य क्षेत्र में स्थानान्तरित करने हेतु अन्य क्षेत्र का चिन्हांकन किया जा चुका है उक्त स्थल को जल्द ही स्थानान्तरित होगा।
![]()
