कृषकों का धान विक्रय में कोई परेशानी न आने पाये-कौशल राज शर्मा
समय से कृषकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए
मण्डल में अभी तक कुल 311 क्रय केन्द्र खोले गये है
मंडल के जनपद जौनपुर में धान खरीद आरम्भ हो चुकी है
वाराणसी। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को मण्डल में धान क्रय की समीक्षा की। मण्डल में अभी तक कुल 311 क्रय केन्द्र खोले गये है। जनपद जौनपुर में धान खरीद आरम्भ हो चुकी है। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि समस्त क्रय केन्द्रों पर आवश्यक समस्त व्यवस्थाएँ पूर्ण करते हुए कृषकों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेत हुए कृषकों का धान क्रय किया जाए तथा समय से कृषकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह भी निर्देश दिये गये जनपदों में अपेक्षित क्रय केन्द्रों का अनुमोदन कराते हुए उनको क्रियाशील करा दिया जाए।
बताते चले कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण धान खरीद 01 नवम्बर से आरम्भ हो चुकी है। समस्त जनपदों में क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु आवश्यक व्यवस्थायें करा ली गयी है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू० 2040/- प्रति कु० (कामन) तथा रू0 2060/-प्रति कु० निर्धारित है।
सम्भागीय खाद्य नियन्त्रक, वाराणसी सम्भाग राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि किसान भाईयो को खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs. up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। पंजीकरण हेतु आधार संख्या, कम्प्यूटराज्ड खतौनी का खाता संख्या कुल रकबा व धान बोये गये रकबे की घोषणा करनी होगी एवं धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान-पत्र, बैंक पासबुक प्रथम पृष्ठ, आधार कार्ड व कम्प्यूटराज्ड खतौनी की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। पंजीयन कराते समयं आधार सीडेड व एन०पी०सी०आई० पोर्टल पर मैप खाता संख्या देना अनिवार्य है, ताकि कृषकों के नाम व भूमि का सत्यापन राजस्व विभाग से कराते हुए खरीद सुगमता से करायी जा सके। साथ ही किसान भाईयों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपना बैंक खाता सी०बी०एस० युक्त बैंक शाखाओं में खुलवायें या सत्यापित कराले। जिससे उन्हें पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से भुगतान कराया जा सके। क्रय केन्द्रों पर धान को सुखाकर व साफ कर लाये तथा धान विक्रय के उपरान्त
वह केन्द्र प्रभारी से पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर लें।
![]()
