वाराणसी| पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा श्रावण मास व आगामी त्यौहारों, शान्ति/सुरक्षा, कानून व्यवस्था हेतु थाना लोहता क्षेत्र अंतर्गत कस्बा लोहता में मय पुलिस बल के गश्त किया गया। गश्त के दौरान अधिकारी/कर्मचारीगण को विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही थाना लोहता अंतर्गत चौकी कोटवा का औचक निरीक्षण किया गया । चौकी परिसर, हेल्प डेस्क, बैरक आदि का निरीक्षण कर कार्यालय व भवन के रख-रखाव, साफ-सफाई, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, एण्टीरोमियों चेकिंग व जागरुकता कार्यक्रम करने व टॉप-10 सक्रिय अपराधियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर उनकी निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । साथ ही चौकी परिसर में उच्च कोटि की साफ सफाई, आगुन्तुकों को बैठने हेतु समुचित व्यवस्था करनें हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक लोहता व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
![]()
