वाराणसी के सभी मुख्य मार्ग से हटाए जाएंगे टोटो ई-रिक्शा

वाराणसी। जिला प्रशासन द्वारा टोटो ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटाये जाने के सम्बन्ध में गठित कमेटी द्वारा टोटो ई-रिक्शा के संचालन के लिए मुख्य मार्ग को छोड़कर जोनवार मार्ग का निर्धारण कर लिया गया है। इसके बाद अब जल्द ही वाराणसी के सभी मुख्य मार्गों से टोटो ई-रिक्शा को हटा दिया जाएगा।

इस बात की जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग व यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटाये जाने की कार्रवाई प्रचलन में है। शीघ्र ही टोटो ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा टोटो ई-रिक्शा को मुख्य मार्गों से फीडर मार्गों पर प्रतिस्थापित करने के लिए तीन माह की समयावधि प्रस्तावित की गयी है। निर्धारित समय अवधि में ये कार्रवाई पूरी कर ली जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *