रोहनिया पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन व 3,470/- रुपये बरामद


वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्र के नेतृत्व मे सोमवार को रोहनिया पुलिस मु0अ0सं0 243/22 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित माल व अज्ञात मुलजिम की तलाश में क्षेत्र में मामूर होकर दफ्फलपुर चौराहे पर मौजूद थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पण्डितपुर रोहनिया से जो मोबाइल व पैसे घर से चोरी हुआ था उससे सम्बन्धित चोर मोहनसराय तिराहे पर खड़ा है तथा कही जाने की फिराक में है, जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मोहनसराय तिराहे से दबिश देकर उस अभियुक्त को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भदवर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, हे0कां0 बुद्ध सिंह सेंगर थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *