राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नालॉजी (आर एसएमटी) में “नियो बैंकिंग एवं फिनटेक में करियर के अवसर’ विषयक अतिथि व्याख्यान का आयोजन

वाराणसी। आरएसएमटी में “नियो- बैंकिंग एवं फिनटेक में करियर के अवसर ” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा० प्राप्ति पॉल, आईसी एफए आई यूनिवर्सिटी गुरुग्राम ने “नियो – बैंकिंग एवं फिनटेक “पर बोलते हुए कहा कि फाइनेंस के क्षेत्र में तकनीक के सम्मिश्रण से एक नये क्षेत्र से ” नियो बैंकिंग एवं फिनटेक” ने जन्म लिया है,
जिसमे करियर की अपार सम्भावनाएँ विद्यमान है।
उन्होंने कहा कि नियो – बैंकिग
और फिनटेक ही भविष्य में वित्त के केन्द्र बनेगे | फिनटेक कंपनिया एवं नियो बैंक पूर्ण रूप से आनलाइन मोड में कार्य करते है। इस बैंकिंग में वे पूरी तरह से तकनीक आधारित उत्पाद पेश करते है| उन्होंने कहा कि कुछ चर्चित कम्पनियाँ जैसे रेजरपे, जुपिटर, फाइ, और नियो इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। क्षेत्र में डाटा साइन्स एवं विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग , वेल्थ -टैक, रोबो सलाहकार, रेगुलेटर-टेक, साइबर विशेषज्ञ मे विशेषज्ञता प्राप्त करके करियर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता का स्वागत, करते हुए निदेशक डा0 अमन गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र- छात्राओं को इस नये उभरते हुए क्षेत्र के बारे में नये आयामो के बारे मे पता चलेगा एवं वे इसमे भी करियर बनाने के लिए तैयार हो सकते है। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रीति सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ बृजेश कुमार यादव ने किया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं कमर्चारी उपस्थित थे|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *