महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद का जनपद वाराणसी का भ्रमण

वाराणसी| स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद का वाराणसी दौरा हुआ। जिसमें उन्होंने सेवापुरी के 2 विद्यालयों का भ्रमण किया और पूर्वाहन 11:30 बजे से 1:00 बजे तक महानिदेशक की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें दीपक अग्रवाल मंडलायुक्त वाराणसी मंडल , अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी, बीएसए, मंडली सहायक शिक्षा निदेशक, जिला समन्वयक, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों सहित भ्रमण हेतु आए हुए एलएलएफ, विक्रमशिला, सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में बिंदा स्वरूप पूर्व सचिव बेसिक शिक्षा तथा वर्तमान में एलएलएफ के बोर्ड मेंबर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के कारण हुए लर्निंग लॉस को और भी कम करने की आवश्यकता है। बैठक में सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन, एलएलएफ, विक्रमशिला से आए सभी सदस्यों ने बारी-बारी अपने विचार रखे। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने यह बताया कि जनपद में शिक्षकों का प्रशिक्षण इस प्रकार कराया जा रहा है कि 1 वर्ष में कम से कम 100 घंटे का शिक्षण एक शिक्षक अवश्य करें, जिसमें रोड सेफ्टी बाल संसद सामाजिक सहयोग जेंडर इक्विटी सहित तमाम मुद्दों पर प्रशिक्षण कराया जा रहा है। मंडल आयुक्त दीपक अग्रवाल ने निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र के विद्यालयों को कायाकल्प की दृष्टि से और भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता है जिसमें सामाजिक सहयोग लिया जाना अपेक्षित है तथा विद्यालयों को सामाजिक मदद से फाइनेंस सहयोग पहुंचाने की जरूरत है जिससे विद्यालय और भी आगे विकसित ही सके। अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मार्च 2023 तक जनपद वह मंडल के समस्त जिलों को प्रेरक जनपद बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *