महानगर व्यापार समिति ने किया भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने लिया शपथ
काशी व्यापार मंडल कैंट के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे ने ली शपथ ग्रहण में शपथ
महानगर व्यापार समिति ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी विधायक व स्टांप पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल व राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु गुरु थे विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंडल आयुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा थे
इस कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के सरोजा पैलेस में किया गया जिसमें महानगर व्यापार समिति के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गया
मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि जब भी देश या प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा आती है तो सबसे पहले व्यापारी ही समाज मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है हम आज शपथ ग्रहण समारोह में जितने भी पदाधिकारी शपथ लिए हैं उन सभी से आशा विश्वास है कि वह अपने पद और व्यापारी समाज के लिए हमेशा संघर्षशील रहेंगे और उनकी आवाजों को हमेशा शासन और प्रशासन में उठाते रहेंगे,
मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र दयालु ने कहा कि व्यपारी समाज देश के रीड़ है व्यापारी समाज देश और प्रदेश को अपने इनकम का अंश देख कर इसको चलाता है हम सभी भामाशाह को उनका वंदन और अभिनंदन करते हैं,
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा से ही शासन और प्रशासन का सहयोग करता रहा है, व्यापारियों द्वारा कोरोना काल में लोगों का इतना सहयोग किया कि हम कभी काशी के व्यापारियों को भूल नहीं सकते,
जिसमें मुख्य अतिथि
रविंद्र जायसवाल राज्यमंत्री स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश, दयाशंकर मिश्र दयालु राज्यमंत्री आयुष खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विशिष्ट अतिथि कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त वाराणसी थे
इस अवसर पर आर एस गौतम (डीसीपी) काशी जोन भी मुख्य रूप से मौजूद थे
![]()
