वाराणसी। प्रदेश ही नहीं बल्कि वाराणसी के प्रमुख व्यापारिक संगठनों में शुमार महानगर उद्योग व्यापार समिति का चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मारवाड़ी युवक संघ, लक्सा में चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल, उदय राज सिंह तथा संरक्षक आर.के. चौधरी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न कराई गई।चुनाव में संगठन के सभी सदस्यों की सहमति से अशोक जायसवाल को अध्यक्ष तथा रजनीश कनौजिया को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।इस अवसर पर वाराणसी के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री रजनीश कनौजिया तथा अन्य पदाधिकारियों का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और जोरदार स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। समारोह में पूरे समय उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
![]()
