वाराणसी। भारतीय पथ विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में शहर के ठेला-पटरी व्यवसायियों के उत्पीड़न, अवैध वसूली और बार-बार होने वाली कार्रवाई जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पथ विक्रेताओं के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि यदि पथ विक्रेताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो प्रशासन से वार्ता के साथ-साथ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन ने सभी पथ विक्रेताओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बांकेलाल ने किया संचालन संरक्षक आशीष गुप्ता ने किया, भारतीय पथ विक्रेता संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुकुलगंज संगठन के कार्यालय में हुई जिसमें रोशन अग्रहरि गुप्ता, धर्मेंद्र पांडेय, अजय सिंह, मंगल सिंह,,सुनील केसरी, देवेंन शाह,शशिभूषण, रुपेश जायसवाल, गणेशचौरसिया, प्रमोद ठाकुर, संतोष गुप्ता, विजय पटेल,तापस कुमार, सुनील कुमार, नरसिंह प्रसाद, इत्यादि लोग थे
![]()
