मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कमिश्नर, डीएम के साथ बाढ़ राहत शिविरों का किया औचक निरीक्षण
बाढ़ प्रभावितों को बांटे राहत सामग्री और बच्चों को दिये केला, बिस्किट व दूध के पैकेट
प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा, कहां आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है
बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े-मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
मंत्री एनडीआरएफ के मोटर बोट से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचे
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के साथ बाढ़ राहत शिविर सरैया तथा नक्खी घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविर में रह रहे लोगों को दूध के पैकेट एवं खाद्य सामग्री के साथ-साथ बच्चों को केला, बिस्किट एवं दूध के पैकेट उपलब्ध कराएं। बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसकी विशेष ध्यान दिए जाने की अधिकारियों को निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नक्खीघाट से एनडीआरएफ के मोटर बोट से आसपास अभी भी अपने घरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच गए और राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने के साथ ही उनकी परेशानियों के बाबत जानकारी ली और आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ी है। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और हर संभव उनकी मदद की जाएगी। राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए पकाये जा रहे भोजन का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने घरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से राहत शिविरों में आश्रय लिये जाने की भी अपील की। वहीं उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये, ताकि चोरी आदि की घटनाएं न होने पाए।
बताते चलें कि पिछले दिनों राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में हुई लगातार भारी वर्षा के कारण यमुना एव गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण वाराणसी में भी गंगा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। जिससे वरुणा नदी में भी जल भराव हो गया है और आस-पास के निचले क्षेत्रों में पानी भर रहा है। उसी स्थिति को देखते हुए एनडीआरफ के बचाव कर्मियों को कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में बाढ़ संभावित इलाकों में पूर्ण तत्परता से सभी प्रकार के बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया गया है।
इस दौरान मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![]()
