बड़ी खबर: सपा ने शिवपाल और ओमप्रकाश राजभर के लिए जारी किया पत्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी द्वारा आज शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर के लिए एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के माध्यम से शिवपाल यादव को कहा गया अगर आपको लगता है कि आपको कहीं और सम्मान मिलता है तो आप जा सकते हैं। वहीं ओमप्रकाश राजभर को पत्र जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लगातार लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *