Varanasi: महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की हम सबकी नेता प्रियंका गाँधी का मेहनत रंग लाया।हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए समस्त हिमाचलवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।यह जीत आप सब की है।हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर ये सन्देश साफ़ दे दिया है कि यह जीत हिमाचल के विश्वास की जीत है।हिमांचल प्रदेश में शानदार जीत के लिये राष्ट्रीय महासचिव दीदी प्रियंका गांधी ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,राजीव शुक्ला,भूपेंद्र सिंह हुड्डा ,प्रतिभा सिंह और पूरी हिमाचल कॉंग्रेस की प्रदेश इकाई को बधाई,जनता ने भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया,हिमांचल में आने वाली कॉंग्रेस की सरकार जनता के हितों के लिये काम करेगी ।
![]()
