प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया

    वाराणसी। महामना की बगिया काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर परिसर से माहपर्यंत चलने वाले काशी-तमिल संगमम के उद्घाटन अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, मनीष कपूर, धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम आदि लोगों ने भी स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *