प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए किया गया हवन पूजन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 2 कुंटल लड्डू का चढ़ाया गया प्रसाद

वाराणसी| भारत के प्रधानमंत्री और वाराणसी जिले के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विविध आयोजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई । प्रातः मंदिर परिसर में लघु रूद्र पाठ का आयोजन किया गया, जिसमे 21 वैदिक ब्राह्मणों ने मंदिर के अर्चक टेक नारायण उपाध्याय के आचार्यत्व में रुद्री पाठ किया गया। इसके बाद बाबा को षोडशोपचार पूजन कर जलाभिषेक किया गया। जन्मदिन के अवसर पर दो कुंटल लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। प्रधानमंत्री के 72 वें जन्मदिन पर 72 बटुकों को अंग वस्त्र प्रसाद देकर सम्मानित भी किया गया। इसके पश्चात मुमुक्षु भवन में रह रहे वृद्ध जनों को भी दैनिक उपयोग की चीजें उपहार स्वरूप भेंट की गई और प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी भाजपा नगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अपर मुख्यकार्यपालक अधिकारी निखलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *