पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ ठेला पटरी व्यवसाययों की समस्या को लेकर भारतीय पथ विक्रेता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने दिया ज्ञापन, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने सुनी फरियाद

वाराणसी में लगातार ठेला पटरी व्यवसायों पर हो रहे लगातार उत्पीड़न को लेकर आज प्रदेश के सबसे बड़ी संगठन भारतीय पथ विक्रेता संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने वाराणसी के प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर वाराणसी के ठेला पटरी व्यवसाईयों पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न व अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा, इस दौरान आज जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने भारतीय पत्र विक्रेता संघ के पदाधिकारी से मिलकर वाराणसी की समस्याओं को जाना और वाराणसी के ठेला पटरी व्यवसाईयों पर हो रहे उत्पीड़न व अन्य समस्याओं को संज्ञान में लेकर आला अधिकारियों से बात कर मामले को त्वरित रूप से हल करने की बात कही, भारतीय पथ विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष बांकेलाल सचिव धर्मेंद्र पांडेय, संरक्षक आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष रोशन अग्रहरि ,अधिवक्ता कमलेश त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, आनंद खुशबू वह अन्य दर्जन लोग मौजूद थे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *