जनसमस्या निस्तारण हेतु विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने शिवाजी नगर जनसम्पर्क कार्यालय में की जनसुनवाई

वाराणसी| गुरुवार को अपने शिवाजी महमूरगंज स्थित कार्यालय में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का तीव्र गति से निस्तारण किया गया।

कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा प्रातः 09 बजे से 2 बजे तक लगातार जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न तरह की समस्याओं जैसे सीवर, पेयजल, सड़क, विद्युत विभाग के शिकायती मामलों में बिल की समस्या, विद्युत तार व पोल की आवश्यकता, भूमि अधिग्रहण, भूमि विवाद, पारिवारिक कलह के कारण उत्पन्न विवाद, चिकित्सा समस्या व अनुदान आदि के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों से अलग-अलग वार्ता कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं जटिल समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रमुखता से समस्यायों के समाधान के लिए सुझाव दिए गए।

जनसुनवाई में सहयोग हेतु साथ थे कुशाग्र श्रीवास्तव एवं अभिषेक।

कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह मुन्ना, कैन्ट मण्डल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल, सुधीर जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि डॉ देवाशीष सिंह व अन्य की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *