चोरी से विद्युत का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को यथास्थिति में नियमितीकरण किया जाता है- अधीक्षण अभियंता विद्युत

अभियान के अन्तर्गत झोपड़ियों और गुमटी आदि में चोरी पाये जाने पर संयोजन का नियमितीकरण किया गया है-दीपक अग्रवाल

  वाराणसी। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन द्वारा कटिया कनेक्शन नियमितीकरण हेतु अभियान चलाया जाता है। जिसमें चोरी से विद्युत का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को यथास्थिति में नियमितीकरण किया जाता है। विगत वर्षों में कई बार इस प्रकार के अभियान उ०प्र० पावर कारपोरेशन द्वारा चलाये गये हैं। 
   उक्त जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत दीपक अग्रवाल ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत झोपड़ियों और गुमटी आदि में चोरी पाये जाने पर संयोजन का नियमितीकरण किया गया है

और उनसे प्रतिमाह विद्युत बिल भी प्राप्त किया जाता है। यदि प्रशासन अथवा नगर निगम द्वारा ऐसी झोपड़ियों को हटाया जाता है, तो उनके संयोजनों को समाप्त कर दिया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *