चंदौली के किसान पुत्र विनोद यादव भी लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव नामांकन करने बैलगाड़ी से पहुंचेंगे दिल्ली

रिपोर्ट – प्रदीप कन्नौजिया

वाराणसी| भारत में होने वालें राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के ग्राम सभा कलानी थाना इलिया के विनोद कुमार यादव पुत्र जय श्री यादव भी ताल ठोकेंगे विनोद यादव आगामी 25 जून को नई दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगे, विनोद यादव आज दोपहर गिरजाघर स्थित चौराहे पर स्थापित नंदी भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैलगाड़ी से निकले तत्पश्चात लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपना नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए विनोद यादव इसके पहले प्रधान, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, विधानसभा एवं लोकसभा का भी चुनाव लड़ चुके हैं विनोद यादव लोकसभा का चुनाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लड़ चुके हैं एक सवाल के जवाब में विनोद यादव ने बताया कि मैं यह सारे चुनाव लड़ चुका हूं अब मेरी एक ही तमन्ना है कि मैं राष्ट्रपति का चुनाव लड़ो और चुनाव जीतने के बाद देश की सेवा करूं। वहीं उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों के सांसदों से हमारी बात चल रही है उनका भी समर्थन हमें प्राप्त होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *