गोदौलिया पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा बांटे गए तिरंगा झंडा, 2100 बांटने का लक्ष्य

वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा गोदौलिया चौराहे पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों को तिरंगा झंडा बांटा गया. इस अवसर पर शामिल लोगों द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पिछला प्रकोष्ठ द्वारा 2100 तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य रखा गया है यह झंडा 7 से लेकर 15 अगस्त तक बात आ जाएगा जिसमें अभी तक 1200 तिरंगा झंडा बांटा जा चुका है.

वाराणसी का दिल कहे जाने वाला गोदौलिया चौराहे पर शनिवार को बीजेपी श्यामा प्रसाद मुखर्जी पिछडा प्रकोष्ठ के मंडल महामंत्री मुन्ना लाल यादव के नेतृत्व में तिरंगा झंडा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बांटने का अभियान चलाया गया इस दौरान लगभग गोदौलिया चौराहे पर आने जाने वाले लोगों को 200 झंडे वितरण किए गए. झंडा बांटने वाले लोगों ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का आवाहन किया गया है जिसमें हम काशीवासी पूरी तरह से उनके साथ हैं वही बीजेपी श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल महामंत्री मुन्ना लाल यादव ने कहा कि हम इस अवसर पर बनारस में हर दुकान हर घर में तिरंगा पहुंचाने का कार्य करेंगे जिससे पूरा एरिया देश भक्ति में हो जाए.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी श्यामा प्रसाद मुखर्जी पिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल महामंत्री मुन्ना लाल यादव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पिछला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा मंडल महामंत्री, नीरज शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, अरविंद चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, अमित सौरभ, इम्तियाज अहमद बूथ अध्यक्ष इत्यादि लोग शामिल थे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *