गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा ब्रीफिंग कर ड्यूटी में लगे जनपद व गैर जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

वाराणसी | गृहमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री के जनपद वाराणसी ग्रामीण में मंगलवार को आगमन के दृष्टिगत आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाबतपुर में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से ड्यूटी हेतु आये पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को वीआईपी के उच्च सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए अत्यन्त सतर्कता पूर्वक रहकर ड्यूटी करने व रूट व्यवस्था के बारें में बिन्दुवार बताकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए भिन्न-भिन्न प्वाइंटो पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटीयों, कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
उक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित गैर जनपद से आये हुए अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *