वाराणसी। स्टेशन पर उपलब्ध बसों का निरीक्षण किया गया। वाहनों के सभी आपातकालीन खिड़की खुली पायी गयी। एक बस में आपातकालीन खिड़की का लाल रंग से पेन्ट नहीं पाया गया, उसे तत्काल कार्यशाला भेजते हुये ठीक कराया गया।
उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ने बताया कि बसों के चारों ओर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने हेतु डिपों के समस्त कार्यशाला प्रभारी को पूर्व में निर्देशित किया गया था, परन्तु कुछ बसों में जगह-जगह उखडे पाये जाने के सम्बन्ध में संबंधित से जवाब-तलब करते हुए तत्काल कमियों को दूर कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।वर्तमान में कमियों को ठीक कराये जाने हेतु वसों की वन टू वन काउन्सलिंग करते हुये युद्वस्तर पर कमियों को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
![]()
