पर्यटकों/आगन्तुकों को आवश्यकतानुसार ऑफलाईन टिकट भी उपलब्ध करायी जाती है
टिकट वाले स्मारक/स्थल के सभी प्रवेश बिंदुओं पर क्यू०आर० कोड लगाए गए हैं
वाराणसी। भारत सरकार के कैशलेस डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को लागू करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकार क्षेत्र के तहत सभी केंद्रीय संरक्षित टिकट वाले स्मारकों/स्थलों पर ऑनलाइन टिकट प्रणाली शुरू की गई थी। टिकट वाले स्मारकों/स्थलों के सभी प्रवेश बिंदुओं पर क्यू०आर० कोड लगाए गए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए अधीक्षण पुरातत्वविद् ने सारनाथ में टिकट न मिलने से पर्यटक लौटने की शिकायत को संज्ञान लेते हुए बताया कि उपरोक्त के अलावा विशेष अवसरों पर पर्यटकों/आगन्तुकों को आवश्यकतानुसार ऑफलाईन टिकट भी उपलब्ध करायी जाती है। यह भी देखा गया है कि कई बार सर्वर डाउन इंटरनेट/वाई-फाई कनेक्शन जैसी तकनीकी समस्याओं के कारण पर्यटक टिकट प्राप्त करने में देरी तथा असमर्थ होते हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर ऑफलाइन टिकट काउंटर सेवा भी उपलब्ध करायी जाती है।
![]()
