केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वाराणसी आयेंगे

वाराणसी: वह यहां काशी तमिल संगमम् के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

महीने भर से चल रहे काशी तमिल संगमम् का समापन आज बीएचयू के एंफीथिएटर के मैदान पर होगा।

पूर्वांचल की सियासी नब्ज पर खास पकड़ रखने वाले अमित शाह निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच वाराणसी आ रहे हैं।

इसलिए उनका वाराणसी आना कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

तमिलनाडु की परंपराओं व संस्कृति से काशी के जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहे मास पर्यंत चलने वाले काशी तमिल संगमम् के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी कार्ययोजना बनाई गई है।

इसमें बनारस के कलाकारों के अलावा तमिल के भी कलाकार शामिल होंगे।

भव्य समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी भी शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *