कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन , साक्ष्य सुरक्षित करने की मांग

वाराणसी| महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलबी प्रवेश परीक्षा धांधली प्रकरण को लेकर छात्र दो गुट में बंट गए हैं। गुरुवार को छात्रसंघ महामंत्री अभिषेक सोनकर गुट ने कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय को दो सूत्रीय ज्ञापन सौप छात्रहित का हवाला देते हुए एलएलबी प्रवेश परीक्षा निरस्त न करने की मांग की। इस गुट के छात्रों ने प्रशासनिक भवन में नारेबाजी की।
इसके बाद शुक्रवार को उपाध्यक्ष शिवजनक गुप्ता ने साक्ष्य से छेड़छाड़ की आशंका के मद्देनजर जांच कमेटी की अध्यक्ष कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक प्रकरण से संबंधित साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज, वायरल पर्चा, कक्ष निरीक्षक की सूची आदि को सुरक्षित करने की मांग की। चेताया कि किसी के दबाव में जांच की शुचिता निष्पक्षता भंग हुई तो राजभवन व न्यायालय की शरण में जाएंगे। बता दें कि उपाध्यक्ष शिवजनक गुप्ता ने बुधवार को कुलपति प्रो आनन्द त्यागी से मुलाकात कर साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए एल बी प्रवेश परीक्षा में धांधली से अवगत कराया था। कुलपति ने उपाध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर शनिवार तक रिपोर्ट मांगा था। छात्रों के दो गुट में बंट जाने से एलएलबी प्रवेश परीक्षा प्रकरण को न्यायलय में जाने की आशंका को बल मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *