कार्यकर्ता ही हर संगठन के आधार होते हैं – स्वतंत्र देव सिंह

वाराणसी/रोहनिया
वाराणसी रोहनिया-गंगा तट पर स्थित शुलटंकेश्वर मन्दिर परिसर में आयोजित भाजपा वाराणसी जिला ईकाई की बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के सन्दर्भ में विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के आधार होते है जब तक हम कार्यकर्ताओं के सुख दुख में सहभागी नहीं बनेंगे कार्यकर्ता का निर्माण नहीं कर सकते।सभी मण्डल अध्यक्षों से क्रमवार उनके व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक जीवन की जानकारी ली।जिला पदाधिकारियों से कहा कि हर मण्डल अध्यक्ष के घर प्रवास पर जरुर जाना चाहिए साथ ही उनके विषय में सभी जानकारी संकलित रखनी चाहिए ।संगठन में आत्मीय सम्बन्धों का महत्व अन्य विषयों पर भारी पड़ता है। आत्मीयता ही कार्यकर्ता निर्माण का मार्ग प्रसस्त करती है।क्षेत्रिय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव,कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह संजय गौड़ वरिष्ठ नेताओं के साथ दरी पर बैठकर हुई पदाधिकारियों को आत्मीयता का आभास कराती रही है। वरिष्ठ नेताओं के साथ छोटे छोटे मुद्दे पर श्री सिंह ने जिस तरह से जानकारी लेनी शुरू की ऐसा लगा ही नही कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला के पदाधिकारी तथा मण्डल अध्यक्षों की बैठक चल रही है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा बतायी गयी समस्याओं को संकलित कर कल अधिकारियों के साथ बैठक में बिन्दुवार प्रभारी मंत्री द्वारा रखा जायेगा।शुलटंकेश्वर मण्डल अध्यक्ष मिलन मौर्य से सभी वरिष्ठ नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया। प्रमुख रुप से जिला महामंत्री संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम,जय प्रकाश दुबे,जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह,संजय सिंह, अरविन्द सिंह पटेल,पवन सिंह,दिनेश मौर्य,जिला मंत्री विनोद पटेल,अश्वनी पाण्डेय,उषाराज मौर्य संजय राजभर,रौनी वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी निकेतन मिश्र ,सह प्रभारी अरविन्द मिश्र के साथ सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं जिले के सभी मण्डलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *