कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का हुआ निरीक्षण

खाद्य कारोबारकर्ताओं को उचित साफ-सफाई बनाये रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने तथा ग्राहकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किया गया निर्देशित

    वाराणसी। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ने बताया की मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में रजिस्ट्री आफिस के सामने तथा कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान की उचित साफ-सफाई बनाये रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने तथा ग्राहकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं प्रतिष्ठान में ढ़क्कनयुक्त डस्टबीन का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।     
   कचहरी परिसर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयोग किये जा रहे खाद्य तेल की गुणवत्ता हेतु मौके पर ही DOM-24 द्वारा जॉच किया गया एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य तेल को बार-बार प्रयोग न करने हेतु निर्देशित किया गया तथा खाद्य प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों में सूधार हेतु नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य में पदार्थ गुलाब जामुन, उबला दूध तथा तैयार चाय के नमूनें खाद्य विश्लेषक से वास्ते गुणवत्ता जाँच हेतु संग्रहित किये गये। इसके अतिरिक्त फूड सेफ्टी आन व्हील लैब वैन द्वारा पांडेयपुर चौराहा, पहड़िया, आशापुर, सारनाथ पर संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 41 नमूनों के मौके पर जॉच किये गये। जिनमें 38 नमूनें विशुद्ध पाये गये तथा 03 नमूनें मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। आम जनमानस द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में शिकायत/सूचना को कार्यालय

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के व्हाट्सऐप नं0-8840819690 पर प्रेषित किया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *