एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस तक शव ले जाने में दलाली की शिकायत निराधार-प्रभारी अधिकारी

वाराणसी। एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस तक शव ले जाने में दलाली की शिकायत की जांच करायें जाने पर प्रभारी अधिकारी आधुनिक चीरघर शिवपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम शव विच्छेदन के किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता नहीं पायी गयी और न ही शव विच्छेदन कराने आये परिजनों द्वारा शव विच्छेदन कर्मचारियों तथा प्रभारी अधिकारी को इस तरह की कोई शिकायत भी नही की गयी।

मण्डलीय अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय ने बताया कि अपर जिलाधिकारी, नागरिक आपूर्ति द्वारा चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा जिसमें मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके कारण कुछ गंदगी थी, ब्लड बैंक के वॉशरूम में किसी डोनर द्वारा निरीक्षण के समय ही गंदगी कर दिया गया था, जिसे तत्काल साफ करवा दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *