उद्योग विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभाग एवं उद्यमियों के बीच मजबूत तालमेल उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जरूरी – राजलिंगम

प्रतिष्ठानो में अधिक से अधिक अप्रेंटिस के बच्चों को सेवायोजित किया जाय-डीएम

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उद्योग विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभाग एवं उद्यमियों के बीच बेहतर तालमेल बना कर समस्याएं सुलझाते हुए उद्योगों को बढ़ाया जा सकता है।
औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क, नाली तथा वॉल पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है जिसकी धीमी प्रगति की शिकायत उद्यमियों द्वारा की गई। यह कार्य जुलाई 2022 में पूरा किया जाना था। जिलाधिकारी द्वारा पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से निर्धारित अवधि में कार्य पूरा ना होने का कारण पूछा जिसका उत्तर वह नहीं दे सके जिस पर नाराजगी जताते हुए नियम के अनुसार ठेकेदार को 10% की पेनल्टी लगाने तथा हैसियत प्रमाण पत्र निरस्तीकरण की कार्रवाई करने का निर्देश जीएम जीआईसी को दिया। इसके अलावा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी द्वारा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई न करने और उसे बचाने के लिखित आरोप का जवाब देने का निर्देश दिया।
अर्बन डेवलपमेंट के अंतर्गत दुकानों को लाइसेंस देने हेतु जिलाधिकारी द्वारा 1 सप्ताह का समय दिया गया।
अपरेंटिस के बच्चों को अधिष्ठानों में अधिक से अधिक सेवायोजित करने के लिए जिलाधिकारी ने उद्यमियों से अपील की। उद्योग बन्धुओं का कहना था कि स्किल डेवलपमेंट के बच्चों को पुरानी मशीनों पर ट्रेनिंग दी जाती है जिससे वे आज के आधुनिक मशीनों को संचालित करने तथा वर्तमान में आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित नहीं हो पाते। जिलाधिकारी ने जीएम डीआईसी को डिस्ट्रिक्ट स्किल वलपमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया तथा उद्यमियों को अप्रेंटिस के बच्चों को अपने प्रतिष्ठानों में रख कर ट्रेंड करने के लिए कहा जिससे वे इन्डस्ट्री फ्रैंडली बनें और यह सामाजिक जिम्मेदारी भी है, इसके लिये सरकार आपको धनराशि मुहैया कराती है। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस समय 60 विद्युत विभाग तथा 144 पीडब्ल्यूडी में सेवायोजित हैं। उन्होंने अप्रेंटिस के बच्चों के इंडस्ट्री विजिट में सहयोग करने के लिये उद्योग बंधुओं से अपील की।
औद्योगिक आस्थान चांदपुर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए उद्यमियों ने 10 कंटेनर नगर निगम से रखवाने की मांग की थी लेकिन यह क्षेत्र नगर निगम में ना आने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी। जिलाधिकारी ने इस पर आने वाले व्यय को समझौते से बैठक कर हल निकालने का निर्देश उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को दिया।
चांदपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जीर्णशीर्ण उद्योग कार्यालय की मरम्मत तथा चार पार्कों की बाउण्ड्री कराने की मांग पर इस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया।
इंडस्ट्रियल क्षेत्र में गेल द्वारा पीएनजी की आपूर्ति हेतु स्टेशन बनाने के लिए 20×20 फिट के सरकारी भूखण्ड चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्याएं जैसे बुनकरों को छूट देने, लाइन काटने से पूर्व मौका देने, त्रुटिपूर्ण बिल आदि की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक रवैया अपनाने की अपील की। ईकाई द्वारा स्टाम्प ड्यूटी में छूट की मांग पर संयुक्त इन्स्पेक्शन करा कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को पाज़िटिव सोच के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *