आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत 17 सितम्बर को दीवानी न्यायालय में

वाराणसी। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश डा०अजय कृष्ण विश्वेश के निर्देशानुसार 17 सितम्बर को आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी०डि०) एफटीसी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। वादकारी इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *