वाराणसी| समाजशास्त्र विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 01 अगस्त 2022 से चल रहे साप्ताहिक सांस्कृतिक संगम उत्कर्ष का आज का चौथा दिवस खेलकूद को समर्पित रहा। खेलकूद से विद्यार्थियों में उत्कृष्ट व्यक्तित्व का विकास होता है क्योंकि इससे उनमें सहयोग, प्रतियोगिता, समर्पण तथा हम की भावना का विकास होता है जो कि एक सशक्त समृद्ध तथा संतुलित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत अनिवार्य है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए आज के दिवस भारतीय संस्कृति के प्रमुख खेलो का आयोजन बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर बी.ए. द्वितीय वर्ष एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर तथा चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं के मध्य किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण से हुआ जिसमें समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा, शिक्षा संकाय के डीन तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार गौतम, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की चीफ प्राक्टर प्रो. अमिता सिंह, समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार सिंह ,डॉ भारती रस्तोगी, डॉ सौम्या यादव, डॉ.राहुल गुप्ता, डॉ. जयप्रकाश यादव, डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय सोनकर, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ मनीषा देवी, डॉ. चंद्रशेखर ने समाज विज्ञान संकाय के प्रांगण में वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात सभी छात्र/छात्राओं ने रैली निकाली जिसमें पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारे लगाए जिसमें प्रमुख नारे थे “वृक्ष धरा के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं”, “जल है तो कल है” “ग्लोबल वार्मिंग से है खतरे में जान, पर्यावरण की रक्षा करना सब की शान” “बोलेगी चिड़िया डाली डाली पहले फैलाओ हरियाली” “हमने मन में ठाना है आत्म-परिवर्तन लाना है” “मिलकर जश्न मनाएंगे भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे” तथा “विश्व में जिसकी ऊंची शान वह है भारत देश महान”। यह रैली महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समस्त परिसर में घूमती हुई पं जवाहरलाल नेहरू क्रीडागन में समाप्त हुई। रैली के पश्चात पंडित जवाहरलाल नेहरू क्रीड़ांगन में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुब्बारों के गुच्छों को उड़ाकर किया गया।आज के आयोजनों में प्रमुख रूप से 100 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में बी.ए.तृतीय वर्ष की रोशनी यादव को प्रथम स्थान तथा बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की साक्षी तिवारी और निहारिका यादव को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में बी. ए. तृतीय वर्ष के दिलीप यादव को प्रथम स्थान बी.ए.द्वितीय सेमेस्टर के आदर्श सोनकर को द्वितीय स्थान तथा एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के रविंद्र कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रिले रेस में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर को प्रथम स्थान बी.ए.तृतीय वर्ष को द्वितीय स्थान तथा एम. ए. चतुर्थ सेमेस्टर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रस्साकशी की प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में एम. ए. चतुर्थ सेमेस्टर की टीम विजेता रही, तथा एम.ए.द्वितीय सेमेस्टर की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर विजेता तथा बी.ए .द्वितीय सेमेस्टर की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की टीम विजेता तथा एम .ए .द्वितीय सेमेस्टर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर की टीम विजेता तथा तथा एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर विजेता तथा एम. ए .चतुर्थ सेमेस्टर उपविजेता रही।
![]()
