वाराणसी के सिगरा स्थित एक निजी होटल में अमृतसर ग्रुप आफ कॉलेजेस के तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर जी0 सी0 जायसवाल ( पू कुलपति नालंदा विश्वविद्यालय , पूर्व कुलपति डॉ राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी , वर्तमान में डीन फैकल्ट ऑफ कॉमर्स , बनारस हिन्दू विस्वविद्यालय , वाराणसी तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ई० हीरा लाल द्विवेद ने किया.
कार्यक्रम में बताया गया की अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ( एजीसी ) , अमृतसर की ओर से अपने नए शैक्षणिक प्रवेश सत्र 2022-23 में प्रवेश प्रारंभ हो गया हैं , जिसमें बनारस समेत उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए 1.5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप के साथ अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट भी मुहैया करवाया जाएगा । यह बात एजीसी के डीन कैंपस रिलेशस डॉ गौरव तेजपाल ने सोमवार को पत्रकारों से कही । उन्होंने कहा कि एजीसी ने वाराणसी आधारित एमआईएमटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन और स्मार्ट एडुवर्सिटी के साथ टाइअप किया है । एमआईएमटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ . अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बनारस समेत उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स को स्मार्ट एडुवर्सिटी और एमआईएमटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने पर डेढ़ लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप मिल सकेगी । डॉ . तेजपाल ने बताया कि एजीसी को नैक द्वारा ए ग्रेड की श्रेणी में मान्यता प्राप्त है । एजीसी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी ) द्वारा ऑटोनोमोउस स्टेटस से भी सम्मानित किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान एजुकेशन सिस्टम पूरा बिगड़ गया था , इसके बावजूद संस्थान ने उत्तर प्रदेश समेत देशभर के स्टूडेंट की पढ़ाई को ऑनलाइन जारी रखते हुए अच्छी कंपनियों में संबंधित स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट भी करवाया । इसी क्रम में संस्थान ने एमआईएमटी और स्मार्ट एडुवर्सिटी के माध्यम से बनारस समेल उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट के लिए इंजीनियरिंग , फार्मेसी , लॉ , एग्रीकल्चर , फैशन डिजाइनिंग समेत विभिन्न प्रकार के बैचलर पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू किये हैं ।
![]()
