अनियंत्रित बोलेरो चढ़ी नाले पर, बाल-बाल बचा किशोर का जान

वाराणसी| थाना सिगरा अंतर्गत चंदुवा छित्तूपुर सनबीम लहरतारा स्कूल शिव मंदिर के पास एक अनियंत्रित तेज गति से आते हुए बुलेरो गाड़ी एक बच्चे का जान बचाते हुए नाले के ऊपर चढ़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी चालक संजय सिंह मूलनिवासी बिहार नशे में धुत होकर 1सीरियस कैंसर पीड़ित मरीज को हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे तभी सड़क पार करता हुआ एक बच्चा सामने आ गया जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे बने नाले की पटरी पर चढ़ गई|

हालांकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। क्षेत्रीय लोगों ने सीरियस पेशेंट को गाड़ी में देखकर गाड़ी चालक को छोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विद्यापीठ चौकी इंचार्ज अश्वनी राय ने लोगों से बातचीत कर और सभी स्थिति को सामान्य देखने के बाद वहां से वापस लौट गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *