Taapsee Pannu Birthday: करोड़ों की मालकिन हैं तापसी पन्नू, जानें उनके आलीशान फ्लैट और कार कलेक्शन के बारे में

मुंबई, 1 अगस्तः एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में अपना जलवा बिखेरती हैं। लोग उनकी जबरदस्त एक्टिंग के साथ साथ उनकी चुलबुली अदाओं पर भी फिदा रहता हैं। आपको बता दें तापसी पन्नू से सबसे पहले साउथ की फिल्मों में आइटम डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उसके बाद उन्हें साउथ की ही फिल्मों में रोल ऑफर होने लगे। उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर हीरोइन काम किया है। इसके बाद तापसी को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। तापसी ने कई बड़े एक्टरों के साथ काम किया है जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ साथ अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। समय के साथ तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। आज तापसी पन्नू का जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के बाद 35 वर्षीय तापसी की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है। आइए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, लग्जरी कार और शानदार घर के बारे में सबकुछ।

44 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन
फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में तापसी पन्नू फिल्मों में डांस करती थी लेकिन आज वह हिंदी फिल्मों में बतौर लीड हीरोइन काम करती हैं। तापसी पन्नू ने अपनी एक्टिंग का लेवल बढ़ाने के साथ साथ अपनी संपत्ति भी बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी पन्नू के पास कुल 44 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

एक फिल्म के लिए लेती हैं 5 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि तापसी पन्नू की एक साल लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। खबर है कि तापसी पन्नू एक फिल्म के 5 से करोड़ या उससे ज्यादा की फीस लेती हैं। वहीं ब्रांड एंडोरमेंट करने के लिए तापसी लगभग 2 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। तापसी फिलहाल वुमेन हॉरलिक्स के विज्ञापन में सबसे ज्यादा नजर आती हैं।

तापसी पन्नू को है गाड़ियों का शौक
जानकारी के अनुसार तापसी पन्नू के पास कई महंगी गाड़ियां है। तापसी के पास मर्सिडीज की एसयूवी कार है जिसकी कीमत लगभग 52 लाख रुपए है। इसके अलावा तापसी पन्नू के पास बीएमडब्ल्यू 5 कार भी है। इस कार की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। वहीं तापसी पन्नू के पास उनकी एक पुरानी रेनो कंपनी की भी एक कार है जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है।

तापसी पन्नू का आलीशान फ्लैट
तापसी पन्नू मूल रूप से दिल्ली की रहनी वाली हैं। हालांकि काम के सिलसिले में वह अब मुंबई में ही रहती हैं। उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में तीन फ्लैट खरीद रखे हैं जिनमें से एक में वह खुद रहती हैं। तापसी का ये फ्लैट काफी शानदार है। यह फ्लैट देखने में बेहद ही खूबसूरत और लग्जरी लगता है। आपको बता दें कि तापसी को घर में यूनीक इंटीरियर कराने का काफी शौक है। उन्होंने अपने मुंबई के फ्लैट में करीब 7 से 8 लाख रुपए का इंटीरियर करा रखा है।

कंप्यूटर साइंस में की पढ़ाई पूरी
तापसी पन्नू दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के अशोक विहार पब्लिक स्कूल से की थी। वहीं उन्होने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई पूरी करने के बाद तापसी ने मॉडलिंग की ओर रुख करने का फैसला किया और मुंबई शइफ्ट हो गईं। हालांकि पहले उन्हें साउथ की फिल्मों में काम करने का मौका मिला और बाद में वह बॉलीवुड में अपने पैर जमाने में कामयाब साबित हुईं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *