5 व 6 नवम्बर को गंगा महोत्सव इस बार नमो घाट पर होगा

देव दीपावली पर बगैर लाइफ जैकेट के किसी भी नाव का संचालन नहीं होने पाएगा-कमिश्नर

देव दीपावली पर्व पर गंगा घाटों पर पर्याप्त स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो-जिलाधिकारी

   वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने आगामी नवंबर माह में होने वाले गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार किए जाने हेतु पर्यटन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। इस बार गंगा महोत्सव कार्यक्रम 5 व 6 नवंबर को पहली बार नमो घाट पर होगा।
    कमिश्नर दीपक अग्रवाल गुरुवार को अपने मंडलीय अनुश्रवण कक्ष में गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। गंगा महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित होने वाली गांधी शिल्प मेला बेनियाबाग में आयोजित होगा। देव दीपावली के अवसर पर स्वयंसेवी संस्थाओं को उपलब्ध कराए जाने वाले दिनों की सूची तैयार किए जाने हेतु भी उन्होंने निर्देशित किया। लेजर शो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर गंगा पर आयोजित होगा। गंगा घाटों एवं संबंधित एप्रोच रोड पर नगर निगम को कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों के साथ-साथ पूरे शहर की समुचित स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। अपने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ एंबुलेंस की भी समुचित व्यवस्था रखें तथा प्रमुख गंगा घाटों पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन अवश्य करें। कमिश्नर ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के अवसर पर गंगा में चलने वाली नाव पर लाइफ जैकेट अनिवार्य होगा और नाव पर उसकी क्षमता से अधिक सैलानी कतई न बैठने पाये। सुरक्षाकर्मी इस पर भी पैनी नजर रखें। उन्होंने नावो पर उसकी क्षमता की पेंटिंग अवश्य कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने आसपास के जनपदों से आने वाले नावो की उपलब्धता स्पष्ट होने के लिए मेकनिज्म बनाए जाने पर विशेष जोर दिया।
   इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया किया योग दिवस की तर्ज पर प्रत्येक गंगा घाट पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने देव दीपावली पर्व के पश्चात भी गंगा घाटों पर कतई गंदगी न होने देने की हिदायत दी। प्रत्येक गंगा घाटों पर सफाई इंचार्ज की तैनाती किए जाने हेतु भी उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया। देव दीपावली के अवसर पर एंबुलेंस की संख्या बढ़ाए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में जाम की समस्या का तत्काल निस्तारण करें। सड़कों पर वाहन बेतरतीब खड़े नहीं होने पाये। उन्हें पार्किंग में ही खड़ा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *