28 लाख 80 हजार रुपये प्रतिबन्धित थाई मांगूर मछली बीज को लंका पुलिस ने किया बरामद

प्रतिबन्धित थाई मांगूर मछली के बीज का अवैध परिवहन व व्यापार करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना लंका पुलिस द्वारा 2 ट्रक में लदी 36 मीट्रिक टन कुल कीमत करीब 28,80,000/-रुपये प्रतिबन्धित थाई मांगूर मछली बीज बरामद कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना लंका पुलिस द्वारा शुक्रवार को प्रतिबन्धित थाई मांगुर मछली के बीज का अवैध परिवहन व व्यापार करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 ट्रक NL-01-AD 2952 एवं ट्रक नम्बर- HR 55 T-1192 में लदी 36 मीट्रिक टन कुल कीमत करीब 28,80,000/-रुपये प्रतिबन्धित थाई मांगुर मछली बीज बरामद कर 06 अभियुक्तों को डाफी टोल प्लाजा वाराणसी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और मत्स्य विभाग की टीम से उसकी जाँच कराकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0268/2022 धारा 188/273 IPC, व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व 3/63 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *