17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस आयुक्त सभागार में होगा आयोजन

पेंशनर्स की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

   वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस का आयोजन आयुक्त सभागार में होगा। जिसमे जनपद के सभी

कार्यालयाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित राजपत्रित अधिकारी प्रतिभाग करते हुए पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्तारण करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कोषाधिकारी एस०के० गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को पेंशनर्स दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किये जाने हेतु निर्देशित किया है। कार्यक्रम में जनपद के समस्त पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष पेंशनर्स दिवस पर आयुक्त सभागार में पूर्वान्ह 11:30 बजे से प्रतिभाग करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *