हुकुलगंज चौका घाट रोड स्थित अवैध व्यावसायिक निर्माण को वीडीए ने किया सील

सिकरौल वार्ड के अंतर्गत प्लाट संख्या 6 DIG कालोनी हुकुलगंज चौका घाट रोड स्थित आर सी वर्मा द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।

वाराणसी| वीडीए अधिकारी द्वारा बताया गया की प्रकरण में उल्लेखनीय है कि अवैध निर्माण किए जाने पर निर्माणकर्ता के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा में नोटिस निर्गत किया गया था, ततक्रम में निर्माणकर्ता द्वारा शमन मानचित्र दाखिल किया गया था । दाखिल शमन मानचित्र के सापेक्ष कुल 7930764 ₹ का मांग पत्र वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा 2019 में निर्माणकर्ता को निर्गत किया गया था, परंतु निर्माणकर्ता द्वारा मात्र 850000₹ ही जमा किया गया, निर्माणकर्ता द्वारा दिया गया एक चेक ₹500000 बाउंस भी हो गया। कई बार अवशेष धनराशि ₹ 7080764 का मांग पत्र/ अनुस्मारक पत्र भेजा गया, परंतु निर्माणकर्ता द्वारा अवशेष धनराशि जमा करने में कोई रुचि नहीं ली जा रही थी । फलतः निर्माणकर्ता द्वारा प्रस्तुत शमन मानचित्र निरस्त करते हुए आज अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *