सड़क दुर्घटना एक गंभीर समस्या है-कमिश्नर

सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को सड़क के नियमों का पालन करना चाहिए-कौशल राज शर्मा

ट्रैफिक व्यवस्था सूचारु रूप से चले

30 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर इन्हें भविष्य में सरकारी और व्यक्तिगत स्कूलों में प्रशिक्षकों के रूप में उपयोग किया जायेगा

स्कूलों के बच्चों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाए-कमिश्नर

 वाराणसी। कमिश्नर कौशल राज शर्मा बुधवार को लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज  में मुस्कान फाउंडेशन फॉर रोड सेफ्टी के साथ वैलस्पन फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करने के पश्चात लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। प्रदेश में अत्यधिक सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कार्यशाला आयोजित की जा रहा है ताकि स्कूली बच्चों में सड़क पर सुरक्षित व्यवहार संस्कार आरंभ से ही बने।
     कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना एक गंभीर समस्या है इसके लिए सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को सड़क के नियमों का पालन करना चाहिए। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सूचारु रूप से चले। उन्होंने बताया कि 30 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर इन्हें भविष्य में सरकारी और व्यक्तिगत स्कूलों में प्रशिक्षकों के रूप में उपयोग किया जायेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा स्कूलों के बच्चों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाए। यह बच्चे सड़क सुरक्षा के विषय में समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
 मुस्कान फाऊंडेशन फॉर रोड सेफ्टी के ट्रस्टी डॉ मृदुला बसीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के 12 स्कूलों के 30 शिक्षकों को सड़क सुरक्षा संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। कार्यशाला के सहयोगी वैलस्पन फाउंडेशन द्वारा उनके सी.एस.आर. प्रोजेक्ट इस समय उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार, और हरियाणा में भी मुस्कान फाउंडेशन के साथ चलाए जा रहे हैं। जो सड़क सुरक्षा के स्टेक होल्डर विभाग शिक्षा, पुलिस और परिवहन विभागों के साथ हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *