वाराणसी में बेटे की शादी टूटने से दुखी बाप ने दी अपनी जान

वाराणसी में शनिवार को बेटे की शादी टूटने से दुखी बुजुर्ग जनरल स्टोर संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर आई लंका थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
घर में ही खोल रखा था जनरल स्टोर

लंका थाना अंतर्गत साकेत नगर, नरिया में जय प्रकाश पांडेय (62) का दो मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर वह जनरल स्टोर संचालित करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका बड़ा बेटा नीलेश व्यापार करता है। नीलेश की शादी उन्होंने पहले ही कर दी थी।छोटा बेटा अंकित वकालत करने के साथ ही जनरल स्टोर के काम में भी पिता का हाथ बंटाता था। अंकित की की शादी तय हुई थी। लगभग ढाई महीने पहले किसी कारणवश अंकित की तय शादी टूट गई। इसके बाद से ही जय प्रकाश पांडेय अवसादग्रस्त रहने लगे थे।

घर में न देख कर शुरू हुई खोजबीन

जय प्रकाश पांडेय को शनिवार को घर में न देख कर परिजन उनकी खोजबीन शुरू किए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पता लगा कि वह बाहर निकले ही नहीं हैं। जनरल स्टोर के पीछे वाले कमरे में जाने पर पता लगा कि वह छत में लगे हुक से गमछे के फंदे के सहारे लटके हुए थे।

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, जय प्रकाश पांडेय के आत्मघाती कदम के बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी और परिजों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *